पापी की बन एक मशीन
बगुला पकड़ रही है मीन। अदभुत सीन!!
अजब अन्नदाता का रूप
ले सबकी ये रोटी छीन। अदभुत सीन!!
छुपकर खाये पूड़ी-खीर
साधु ख़ूब है तप में लीन। अदभुत सीन!!
खींच रहे मुर्गे की टांग
शाकाहारी हो तल्लीन। अदभुत सीन!!
लोग रहे हैं मुंसिफ़ मान
जिसने जुर्म किये संगीन। अदभुत सीन!!
-रमेशराज