विज्ञापन

विधि व्यवस्था के बिना इस तंत्र से सब जन अरक्षित

Ram Prakash

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हृदय के संताप यदि अभिव्यक्ति से वंचित रहेंगे
        
                                                    
                            
यही तब गहरी व्यथा पीड़ा का नित कारण बनेंगे
दूसरे को सुने बिन कब कौन कैसा न्याय देगा
बाद संवादों के क्रम निज पक्ष को विस्तार देगा
विगत के पुण्य आत्मा और पापियों को सुन चुके सब
अद्यतन पापत्माओं से निपटना सीख ले अब
वे न डिजिटल इंडिया के कौतुकों को को जान पाए
परस्पर संवाद से जन-जन के मन को साथ लाये
आज तो अहमस्मि का ऐसा पुरातन योग आया
मार्ग के संकेतकों का विस्मरण क्यों हमें भाया
सहज स्नेही जनों का जो दंभ वश अपकार करते
वे स्वयं के पाप और पाखंड से ही स्वत्व खोते
यथोचित सम्मान सबका सतत शाश्वत हो सुरक्षित
विधि व्यवस्था के बिना इस तंत्र से सब जन अरक्षित
-राम प्रकाश मिश्र
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7752 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8293 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile