अंतर्द्वंदों से उवर निकल जीवन पथ पर बढ़ते जाओ
संसार की उलट वासियों में उलझो मत कुछ करते जाओ माना संशय और विचलन के घन रोकेंगे यात्राओं को
दृढ़ निश्चय और विश्वासों के बल दूर करें बाधाओं को सहमति विरोध है लोकतंत्र तरु के तृण और किसलय नवीन
इनमें रुचि सामंजस्य बने यात्रा पथ का कौतुक प्रवीण
यह लोकतंत्र का पांचजन्य प्रायः धीमे स्वर में बजता
पर इसका यह धीमा स्वर भी जनमानस को पुलकित करता
इसके निनाद में जनता को निज स्वर का अनुभव हो जाता
अपने में निहित जनार्दन का कुछ आत्मबोध सा हो जाता यह आत्म बोध ही लोकतंत्र की सीधी सच्ची थाती है इसीलिए शासन करने की ये सर्वोत्तम परिपाटी है
विविध पड़ावों विश्रामों पर रुक-रुक कर आगे बढ़ना
नित्य निरंतर अभ्यासों से सध जाता मिलकर चलना
सभी समर्थक बनें हमारे ऐसा कभी नहीं होता
निंदा और प्रशंसा से मन शनैः शनैः तटस्थ बनता
-राम प्रकाश मिश्र वत्स