विज्ञापन

क्या सचमुच आसान होता है हार मानकर बैठ जाना ?

Rajni Kumari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कितना आसान है न सपने देखना,
        
                                                    
                            
लेकिन क्या उतना ही आसान है उसे सच करना।

कितना आसान है न विश्वास जीतना,
लेकिन क्या उतना ही आसान है उसे बनायें रखना।

कितना आसान है न उम्मीद करना,
लेकिन क्या उतना ही आसान है उसे संभाल पाना।

कितना आसान है न कुछ हासिल करने की सोच रखना,
लेकिन क्या उतना ही आसान है उसके लिए त्याग करना।

कितना आसान है न बड़े-बड़े शौक़ पालना,
लेकिन क्या उतना ही आसान है हकीकत से नजरें मिला पाना।

कितना आसान है न लोगों की बातों का बुरा लगना,
लेकिन क्या उतना ही आसान है स्वयं को साबित करना।

कितना आसान है न मंजिल की चाहत रखना,
लेकिन क्या उतना ही आसान है रास्ते पर चल पाना।

कितना आसान है न निराश हो जाना,
लेकिन क्या उतना ही आसान है आशा बनायें रखना।

आखिर क्या है सबसे आसान,
परिस्थितियों के आगे हार मान जाना।

क्या सचमुच आसान होता है हार मानकर बैठ जाना ?

 
54 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile