विज्ञापन

उसने कहा तेरे पास बहुत कुछ था देने के लिए

Rajesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अपने लिए
        
                                                    
                            
आज सोचा कुछ लिखा जाए अपने लिए
जब कलम उठाई तो आंखें नम हो गई उसके लिए
किसी ने पूछा ऐसा क्या था उसमें
वो पूरा संसार बन जाती थी मेरे सपनों के लिए
आज सोचा कुछ लिखा जाए अपने लिए

घर के किसी कोने में बैठा सोच रहा था उसके लिए
सोचते सोचते सोचा खुदा ने भी क्या फरिश्ता भेजा है तेरे लिए
किसी ने पूछा क्या है इतने एटीट्यूड की वजह
है कोई अपना चांद भी शरमा कर अपनी चांदनी समेटता है जिसके लिए
आज सोचा कुछ लिखा जाए अपने लिए

पता चला बाद में थी बेवफा वो मेरे लिए
मेरी आंखों के सामने सज्जा गई वो दुनिया गैरों के लिए
किसी को ने कहा जान लिया है क्या सच्चे प्रेम का अर्थ
दुनिया में कोई नहीं है सच्चा प्रेम पाने के लिए
आज सोचा कुछ लिखा जाए अपने लिए

पुछा उससे था इतना प्यार किस लिए
उसने कहा तेरे पास बहुत कुछ था देने के लिए
किसी ने कहा चेहरे पर इतनी उदासी क्यों
बस यही वजह बची है अब जीने के लिए
आज सोचा कुछ लिखा जाए अपने लिए
- कृष्ण कुमार
 
20 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11179 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13571 कविताएं

View Profile