विज्ञापन

उम्र दराज़ हो रही है, लम्हे गुज़र रहे हैं

रंजीत कुमार अर्णव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उम्र दराज़ हो रही है, लम्हे गुज़र रहे हैं,
        
                                                    
                            
और हम हैं कि ख़्वाबों से अब भी फ़रेब कर रहे हैं।
रोज़गार का ज़िक्र छिड़ते ही लब सिल जाते हैं,
दिल अपने ही अक्सको से बरस जाते हैं।
ऐ दिल-ए-मुज़्तर, थोड़ा सब्र, अभी शब बाकी है,
इसी शब-ए-तारीक के पीछे तो सहर बाकी है।
जो नहीं मिला, उस पर मलाल कैसा?
यही महरूमी तुझे कामिल बना रही है।
-अर्णव.....
5 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all