विज्ञापन

तूफ़ानों में भी जलता दिया

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तूफ़ानों में भी जलता दिया
        
                                                    
                            

दुश्मनों को भी यही खल रहा है,
कि तूफ़ानों में भी हमारा दिया क्यों जल रहा है।

हवाओं ने पूरी ताकत लगा दी बुझाने में,
अँधेरों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी डराने में,
मगर ये कैसी ज़िद है इस रोशनी की,
जो हर झोंके के बाद और प्रबल हो रहा है।

जिन्होंने सोचा था अब सब खत्म हो जाएगा,
उनके सामने ही उजाला फिर मुस्कुराएगा।
हम टूटे जरूर हैं, मगर बिखरे नहीं,
इसीलिए हमारा हौसला अब भी पल रहा है।

दुश्मनों को भी यही खल रहा है,
कि तूफ़ानों में भी हमारा दिया क्यों जल रहा है।
-रजनी
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13122 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7396 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10908 कविताएं

View Profile