विज्ञापन

सही इंसान

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सही इंसान
        
                                                    
                            

दुनिया में सबसे कम प्रेम
अक्सर उन्हें ही मिलता है,
जो सबसे सच्चे, सबसे सही होते हैं।

सही इंसान से प्रेम करना
बहुत कठिन होता है,
हर किसी के बस की बात नहीं
कि किसी सच्चे दिल को लुभा सके।

झूठे वादों से जिसे बहलाया न जा सके,
दिखावे से जिसे रिझाया न जा सके,
जिसे चाहिए केवल सच्चाई और सम्मान—
उसे अपना बनाना आसान नहीं होता।

लोगों को अक्सर पसंद आते हैं
वो रिश्ते, जिनमें स्वार्थ हो,
जहाँ दिखावा हो, सुविधा हो,
और प्रेम बस शब्दों में हो।

सच्चा इंसान मगर
दिल माँगता है, चरित्र माँगता है,
वफ़ादारी माँगता है—
और यही चीज़ें
आज सबसे महँगी हैं।

इसलिए सही लोग
अक्सर अकेले रह जाते हैं,
क्योंकि उन्हें प्रेम तो चाहिए,
पर समझौते की कीमत पर नहीं।
— रजनी
3 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all