विज्ञापन

यदि छोड़ दोगे तुम सत्कर्म, सुख प्राप्त नहीं कर सकते हो

Rajan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मनुज बनकर जग में आए,
        
                                                    
                            
सुंदर यह तन पाया है।
कितना सुंदर सृष्टि का तंत्र,
प्रभु ने स्वयं बनाया है।।

फिर भी कुछ भूल-भ्रम में,
बड़ी भूल कर जाते हैं।
बन सकते हैं जो देव कभी,
दनुज बनकर रह जाते हैं।।

जीवों पर करुणा छोड़कर,
आमिष का आहार अपनाते हैं।
अपने ही सुख की खातिर,
निर्दोष जीवों को सताते हैं।।

यदि छोड़ दोगे तुम सत्कर्म,
सुख प्राप्त नहीं कर सकते हो।
बनकर दानव रह जाओगे,
देवत्व कभी न पा सकते हो।।
- राजन सोनी "निर्मय"
 
46 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7729 कविताएं

View Profile