विज्ञापन

आशनाई की तलाश, में किए गुनाहों के सिलसिले में...

Rahul Shrivastava

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल्लगी, जल्दी,
        
                                                    
                            
जाती कहां जी से?

हकीकत, हूरों की,
हमेशा जीतती रहे 

तुम अभी भी मुझे
सुंदर लगती हो

बस कोई है...
ये बताने में देरी की क्यों

धन्यवाद तुम्हारा
अपना साथ अनोखा रहा

प्यास में ही सही
तुमने रियाज़ काफी करा दिया

बहुत सारा गुरूर
मुझे तोड़ना है अपना!

मेहनत कर
पैसा कमा लूं ...
कि जीवन की असलियत पे...

एक ढक्कन हो... ढकने का...

(कुछ कुछ थक भी गया हूं
उन्हीं उन्हीं बातों को दोहरा)

जिनके
भी साथ हो
उनकी रहना...

पर, रोका ना जाए,
छूती हवाओं को अगर...

'मन की शुद्धि'
फिर भी बनी रहती है क्या?

या, तन की शुद्धि का...
ही है खेल सारा

वफ़ा का
होता क्या दायरा?

ओट में जाने का
तो पहला ही लम्स बता देता...

इल्म तो,
पहले ही हर्फ़ से हो जाता?

ये सफ़ाई
मैं इस कागज़ को दे रहा हूं...

आशनाई की तलाश,
में किए गुनाहों के सिलसिले में...

तो यहां खड़ा ही हूं 

-राहुल
37 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6981 कविताएं

View Profile