विज्ञापन

चमकेगा एक दिन बुलंदी पर मेरे नाम का सितारा

Rabindra Aman

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सब सोचते रह जायेंगे, देखेगा यह जग सारा
        
                                                    
                            
चमकेगा एक दिन बुलंदी पर,मेरे नाम का सितारा

आग में जलकर हमने खुद को बना लिया है आग
हमने जो गीत लिखे, उसमें लिखे जीवन के राग
हम अपनी राह चलते है अकेले
ना किसी का साथ देखते है,
ना देखते है किसी का सहारा
चमकेगा एक दिन बुलंदी पर मेरे नाम का सितारा

रोने वाले रोते हैं,डरने वाले होगे बुजदिल
हर मुश्किल से लड़कर हम जीत लेते है अपनी मंजिल
जिसका कोई धर्म नही वो डूबते कहां भंवर में
उनकी कश्ती को काफी है , डूबा दे कोई किनारा
चमकेगा एक दिन बुलंदी पर मेरे नाम का सितारा

भरी महफिल, गुल - गुलशन को छोड़ कर आए है
लोभ , लालच मोह माया के बंधन को तोड़कर आए है
बनकर फकीर हम जी लेंगे अपनी जिंदगी
किसी की दया से राजा बने, ये हमको नहीं गवारा
चमकेगा बुलंदी पर मेरे नाम का सितार
-रविन्द्र अमन
45 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13548 कविताएं

View Profile