जाने जिन्दगी के
किस मोड़ पर
तुम से मुलाकात हो
दुआ है जब मिलें
तब तक तुम्हें
हमारी वफाऐं याद हो
गवांरा है हमें कि
ना तुम्हें हम याद हों
ना तुम से मुलाकात हो
मिल जाएगा हमारी
वफाओं का सिला हमें
बस तुझमे मेरे लिए
थोड़ा सा एहसास हो
और जरा सा जज्बात हो
- गीता 'श्रीवाणी'