मैं साथ हूं तेरे तो कद्र नहीं करता है।
मेरे कब्र पर आकर शिकायत नहीं करना।।
मेरे जाने के बाद मत ढुंढना मेरी जैसी।
उससे मेरी जैसी मोहब्बत नहीं करना।।
हमने तो सह ली तेरी दूरी और ये बेरुखी।
उससे ऐसी शरारत नही करना।।
रहना उससे वफादार तु ।
जैसे मेरे साथ किया वैसे नहीं करना।।
डरना थोड़ा उस ऊपर वाले से।
उससे बगावत नहीं करना।।
अब रहना उस एक ही बन के।
हर किसी से प्यार नहीं करना।।
जान रही हूं बहुत दूर तुझसे मैं।
अब मेरी चाहत नहीं करना।।
फासले थे तेरे फैसले थे तेरे।
अब इन फैसलों पर मलाल नहीं करना।।
मैं साथ हूं तेरे तो कद्र नहीं करता मेरी।
मेरे कब्र पर आकर शिकायत नहीं करना।।