मैं सजग-सजग,
कुछ ठहर-ठहर,
कुछ आगे बढ़ूँ या रुक जाऊँ......
मैं प्रश्न करूँ या समझा लूँ खुद को,
मैं रोऊँ या बिखर जाऊँ,
एक झिझक जो मुझे पहनाई है,
उसे खोलूँ
या तले, बोझ के दब जाऊं।
कपड़ों की बात नहीं की मैंने,
यह बात मेरे मन की है,
संकुचित भाव, खुद को झुकाऊँ,
ज़िंदगी कैसे जीनी है,
मुझे सबकी इजाज़त क्यों लेनी है ?..
मैं कहाँ हूँ फिर इस सफ़र में,
मैं कौन हूँ, यह मैं जानती नहीं...
जो चाहिए,
उसकी इजाज़त भी माँगूँ,
मैं ऐसा कुछ मानती नहीं।
क्यूँ मेरे फ़ैसलों पर इतने प्रश्न हैं,
कैसे उन्हें पता, मैं क्या चाहती हूँ...
क्यूं वो तय करें, कि मैं कोन हूं?
बस यही सवाल था मेरा,
और इसका जवाब भी मैं अब नहीं मांगती हूं।
-प्रियंका जैन