वफा के गीत में तेरा ज़िक्र करते हुए हमने गुजार दी है ज़िन्दगी भी अर्ज़ करते हुए
हमारे ज़ख्म ए दिल देखते हुए तुझे भी रहम न हुआ दिल मेरा ही कभी दुखाते हुए
हमें भी तो हस कर जीने का शौक था बहुत लोगों ने भी देखा मुझे मुस्कराते हुए
तेरी बदगुमानी का फ़िक्र करते हुए महसूस किया आज हमने तुम्हें ही मुकरते हुए
तेरे उल्फत का मलाल समझ कर लोगों ने अब मुंह मोड़ लिया दिल मेरा तोड़ते हुए
इक मै ही बचा तुमसे रिश्ता जोड़ते हुआ बदनाम बार बार दिल अपना ही तोड़ते हुए
हम तो तेरी दुनिया के करीब होते हुए बेकरार भी अक्सर रहे है अर्ज तुमसे करते हुए
मिली ना शोहरत कभी तेरे करीब होते हुए और मिला दर्द ही दर्द हमें तुमसे होते हुए