ख़ुशी कोई चीज़ नहीं है,
खुशी हमारे आपके बीच मिलेगी,
साथ मिलकर बैठेंगे जब हम सब,
नज़रें मुस्कुराएंगी,होठों पर हँसी होगी,
खुशियाँ हमारी दुनिया को रोशन करेंगी.
ख़ुशी कोई चीज़ नहीं है,
ख़ुशी हमारी तुम्हारी पसंद में मिलेगी,
हर गतिविधि में होंगे जब शामिल हम,
जिंदगी एन्जॉय करेंगे फिर एक दूसरे संग,
ख़ुशियाँ दौड़ कर देखो हमारे पास आएंगी.
ख़ुशी कोई चीज़ नहीं है,
ख़ुशी हमारे तुम्हारे अच्छे मूड में मिलेगी,
एक दूसरे का ख्याल रख कर,तुम्हें खुशी मिलेंगी,
जीवन के उत्सव में ख़ुशी,स्नेह भाव से मिलेगी,
खुशियाँ हमारी मस्ती में हर पल हमारे संग रहेंगी.
ख़ुशी कोई चीज़ नहीं है,
ख़ुशी कुछ रचनात्मक करने से मिलेगी,
ख़ुशी हमारी तुम्हारी हॉबीज़ में भी मिलेगी,
मिल कर भरेंगे जब जीवन के कैनवास में रंग,
खुशियाँ मुस्कुराएँगी,खुशियाँ जीवन भर मुस्कुराएँगी.