विज्ञापन

उसे गिराने वाला भी एक दिन थक जाता है!

Prashant Rastogi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उठाना खुद ही पड़ता है, थका हुआ बदन अपना,
        
                                                    
                            
जब तक साँसें चलती हैं, कोई कंधा नहीं देता।
यहाँ सब साथ चलते हैं, उजालों के सफर में तो,
मगर अंधेरों में अक्सर, कोई रास्ता नहीं देता।

ज़रा सी मुस्कुराहट पर, ज़माना साथ आता है,
मगर जब दर्द होता है, कोई अपना नहीं आता है।
यहाँ रिश्तों की महफिल में, सभी अपने दिखाई दें,
मगर मुश्किल के वक्त कोई, अपना पता नहीं देता।

मैंने कांटों पर चलकर, अपने रास्ते बनाए हैं,
कई अपनों के चेहरे भी, वक्त ने मुझको दिखाए हैं।
जिन्हें अपना समझकर हम, हर खुशी देते रहे दिल से,
वही मुश्किल घड़ी में पूछते हैं, तुमने क्या कमाए हैं?

कभी जेबें थीं खाली तो, कई रिश्ते भी खाली थे,
हमारे पास सपने थे, मगर हालात जाली थे।
नहीं शिकवा किसी से है, न कोई बद्दुआ देंगे,
हम अपने हौसलों से ही, नई दुनिया बना लेंगे।

नहीं माँगेंगे हम किसी से, सहारे की कोई बैसाखी,
हमारी ठोकरों ने ही, हमें चलना सिखाया है।
गिरेंगे तो संभल जाएंगे, रुकेंगे तो भी चल देंगे,
हमें हर बार वक्त ने, नया बनकर उठाया है।

कंधे की चाहत रखना, कोई बुरी बात नहीं,
मगर खुद पर भरोसा हो, तो कोई मात नहीं।
ज़िंदगी की जंग में बस, इतना याद रखना तुम,
जो खुद को उठा लेता है, उससे बड़ी कोई औकात नहीं!

न किसी से आस रखेंगे, न किसी से शिकायत होगी,
हमारी मेहनत ही एक दिन, हमारी पहचान होगी।
आज भले ही अकेले हैं, तो क्या हुआ ऐ ज़माने!
कल हमारी कामयाबी की, हर तरफ चर्चा होगी।

जिसे खुद के भरोसे चलने का हुनर आ जाता है,
उसे गिराने वाला भी एक दिन थक जाता है!
33 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7729 कविताएं

View Profile