लोग समझते हैं पढ़ाना, बस आसान काम है,
दो घंटे की मेहनत और महीने भर का दाम है।
पर कोई शिक्षक से पूछे, कितनी जिम्मेदारी है,
हर बच्चे के भविष्य की उसको रखवाली है।
कोई तेज़, कोई कमजोर, सबका अलग अंदाज़ है,
हर बच्चे को समझाना ही शिक्षक का मिज़ाज है।
कभी प्यार से समझाता है, कभी डाँट लगाता है,
बच्चे की छोटी सफलता पर दिल से मुस्कुराता है।
ना अपनी थकान देखता, ना दिन-रात का हिसाब है,
हर बच्चे के सपनों को सच करना उसका ख्वाब है।
फीस से कभी मत आँकना शिक्षक की मेहनत को,
वो अपना वक्त लगाता है किसी के सुनहरे कल को।
याद रखना ऐ दुनिया वालों, इतना तो मान रखना,
जिसने तुम्हें काबिल बनाया, उस गुरु का सम्मान रखना।