विज्ञापन

नहीं तो प्रदूषण से जंग हमारी

Pradeep Mukherjee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रदूषण के मारे
        
                                                    
                            
दम तोड़ रही हवा की
है परवाह किसे
पर ताज्जुब यह
कि बढ़ते प्रदूषण से
सबके माथे पर
चढ़ जाती हैं त्योरियां
बढ़-चढ़कर तब
लगते हैं कोसने लोग
प्रशासन को
लेकिन भूल जाते हैं
प्रदूषण के लिए
रोने-झींकने वाले लोग
कि प्रदूषण पैदा करने के लिए
जिम्मेदार और कोई नहीं
बल्कि वे खुद ही तो हैं
खुद गलती कर
उसे माथे दूसरों के मढ़ना
क्या है यह शोभनीय कृत्य?
गहराई से इस पर
सोच-विचार है ज़रूरी
नहीं तो प्रदूषण से जंग हमारी
होगी नहीं
कभी भी पूरी।
59 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7698 कविताएं

View Profile

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile