उगते सूरज को तो
पूजते हैं सभी
डूबते सूरज को
कौन पूजता है भला
लेकिन जिस सूरज के कारण
इस धरती पर है जीवन
दिन के अवसान के बाद
जब डूबता है वह
तो उसे देखना हेय दृष्टि से
क्या है नहीं
कृतघ्नता हमारी?
ऐसे में भला हो
छठ पर्व का
जिससे अस्ताचलगामी सूरज को
जलाशयों में उतरकर
अर्घ्य देने की
हुई परंपरा शुरू
सूर्य के प्रति
हमारी कृतज्ञता का
है यह खुला ऐलान
लेकिन है केवल कष्ट यह
कि जिन जलाशयों में
उतारकर
दिया जाता है
सूर्य को अर्घ्य
हो चले है वे प्रदूषित
बुरी तरह से
इसके बारे में
कुछ सोच-विचार करना
भी है
हम सबके लिए उचित।