कहते हैं
कि होता है ज्ञान
बांटने के लिए ही
जितना हम बाटेंगे ज्ञान
उतना ही और बढ़ेगा ज्ञान
वैसे भी
है नहीं ज्ञान
कोठरी में बंद रखने वाली
चीज़ कोई
बांटने पर
आलोक ज्ञान का
करेगा उद्भासित
इस अखिल भुवन को
मिटेगा जिससे अंधेरा
अज्ञान और अंधविश्वास
का
मिलेगा देखने को जिससे
प्रकाश
हर मन में
जगती आस का।