बाद ए सहर जब तू चलती है
गुलशन मे झाडू चलती है।
बाहर सब कुछ ठंडा ठंडा।
अंदर अंदर लू चलती है।
कांटे पीले पड जाते हैं।
कलियों पर खुश्बू चलती है।
व्हिस्की से परहेज़ है हमको।
थोडी तम्बाकू चलती है।
मैं यूं ही गुल हो जाऊंगा।
आंधी क्यो हर सु चलती है।
स्कूलों से खारिज हो कर।
फिल्मों मे ऊर्दू चलती है। -
-परवेज़ मुज़फ़्फ़र