बिछड़े हम तेरी बेहतरी के लिए
प्यार था और है ज़िन्दगी के लिए
रात दिन हम अंधेरों से लड़े हैं
सिर्फ इक कतरा रौशनी के लिए
बातें इस दिल की लिख के जीते हैं हम
हम नहीं लिखते शाइरी के लिए
सिर्फ काग़ज़-क़लम से दोस्ती है
दिल धड़कता नहीं किसी के लिए
दिल से 'पारुल' दुआ ये देती तुम्हें
हर खुशी हो तेरी खुशी के लिए