विज्ञापन

ख़ुद से मिलन

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भीड़ बाहर की तू अब छोड़ के, अंदर को चल
        
                                                    
                            
मन की अनजान सी राहों में, बसे घर को चल

मारी-मारी तू कहाँ फिर रही ग़ाफिल होकर
ख़ुद को है ढूँढना, तो मन के समुंदर को चल

आसाँ होता नहीं ख़ुद से ही मिलन जीवन में
अपने हृदय के कलश में, है जो मंदर को चल

दिल में मूरत सजी प्रभू की, जहां में मत ढूँढ
प्रेम परमात्म छुपा, मन के तू अंबर को चल

झाँक कर देख तू भीतर, वहीं सब कुछ 'पारुल'
ख़ुद को पहचानने को, दिल के दिगंबर को चल
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1640 कविताएं

View Profile