विज्ञापन

आवाज़ नहीं खोता।

paramjit kaur

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            संवाद
        
                                                    
                            
सबसे पहले
आवाज़ नहीं खोता।

वह...
सुनना छोड़ देता है।

फिर
शब्द बचे रहते हैं,
अर्थ नहीं।
लोग मिलते हैं,
बात नहीं।

धीरे-धीरे...
घर बचे रहते हैं,
दरवाज़े नहीं।

विद्यालय बचे रहते हैं,
प्रश्न नहीं।
संसदें बची रहती हैं,
विश्वास नहीं।

और जब
शब्द
अपने अर्थ खो देते हैं,

तब...
सड़कें
संवाद की तलाश में
निकल पड़ती हैं।

- अपराजिता परम
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1636 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13438 कविताएं

View Profile