विज्ञापन

खाना बनाने वाली रखना (व्यंग्य)

pankhuri singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खाना बनाने वाली रख तो ली
        
                                                    
                            
पर जैसा सोचा था वैसा हुआ नहीं
लगता था की अब आराम मिलेगा
पर हर दूसरे दिन शिकायतें
पति और बच्चों की हिदायतें
बच्चों का अपना रोना धोना
खाना देख कुछ टिप्पणियां देना
मम्मी छोले में वो स्वाद नहीं है
जो आपके हाथों में जादू है
या तो इनको बनाना सिखा दो
वरना खुद ही किचन संभाल लो
पति देव जी भी भला क्यों चुप रहते
उनकी भी अपनी शिकायते है
ये सब्जी में तेल ज्यादा डालती है
बेवजह सेहत खराब हो रही है
तुम जरा इसे समझा दिया करो
या खुद ही कभी-कभार छौंका लगा दिया करो
और हमारी 'मैडम शेफ 'के अलग ही नखरे है
पहले से ही खबरदार कर दिया है
दो चीज से ज्यादा नहीं बनाऊंगी
रोज ताजा आटा नहीं गूंथूगी
चार छुट्टी तो मारुंगी
और त्योहारों की अलग छूट्टी लूंगी
और सबसे ज्यादा तब कोफ्त होती है
जब रिलेक्स मूड में होती हूं
और फोन पर उसका नाम देखती हूं
हैलो ………………….…
दीदी आज नहीं आ पाऊंगी??
कभी कभी तो लगता है
खुद खाना बनाना ज्यादा लाभदायक है
जेब और मानसिक शांति दोनों के लिए
क्या आप भी सहमत हो मेरी इस परिस्थिति के लिए??
 -सरिता सिंह
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7473 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11075 कविताएं

View Profile