किसी काम को करने का बीड़ा,
हमने यूं ही नहीं उठाया था।
साल 2026 के जाते जाते,
अब समझ में हमारे आया था।
अपने ही थे वो जिम्मेदार,
जिन्होंने ही हमें सताया था।
हम किससे और कैसे कहें?
उन्होंने ही जाल बिछाया था।
-चंद्र दत्त शर्मा