विज्ञापन

पंचतत्वों का सामंजस्य छिन्न-भिन्न - और खड़ा हो गया

Pallavi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मानव ने त्वरित विकास की जिस यात्रा का
        
                                                    
                            
किया है सूत्रपात -
वही यात्रा आज दे रही
धरती माँ के आँचल को
गहरे, असह्य, आघात -
पावन, पुनीत वसुंधरा की
नैसर्गिक सुंदरता
धूमिल होती जा रही -
और ममत्व भरी धरती माँ
विवश नीर बहा रही -
हम कल-कल बहते
निर्झर के जल प्रवाह में
व्यतिक्रम उत्पन्न कर रहे -
रंग-बिरंगी उड़ती तितलियों
और
लहलहाते फसलों को
विपन्न कर रहे -
शीतल मंद पवन को -
फूलों से भरे सुवासित उपवन को -
क्षितिज पर सुशोभित
इंद्रधनुष के रंगों को -
जलधि की बलखाती तरंगों को -
अक्षुण्ण रखना ही होगा
कटु यथार्थ यही है,
कर न पाये हम
दायित्व का निर्वहन -
और करने लगे
प्रकृति का ही दोहन -
शनैः शनैः होने लगा
पंचतत्वों का सामंजस्य छिन्न-भिन्न -
और खड़ा हो गया
मानव जीवन के अस्तित्व पर ही
एक मौन,
अमिट प्रश्न चिन्ह् ।
46 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile