विज्ञापन

"किताबों का आसमान "

Palak

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "किताबों से प्यार करके तो देखो,
        
                                                    
                            
यह तुम्हें दुनिया में न्यारा बना देंगी ,
जग का सितारा बना देंगी।

यह खुद चुप रहकर तुम्हें बोलना सिखा देंगी ,
जिंदगी के संघर्षों से लड़ना सिखा देंगी ।
यह तुम्हारी सबसे अच्छी दोस्त बनकर,
दुनिया की हर दोस्ती की सच्चाई दिखला देंगी ।

न यह कभी रूठेंगी ,न कभी साथ छोड़ेंगी ,
तुम्हारी कामयाबी का यह नया रास्ता मोड़ेंगी ।
भीड़ में भी तुम्हारी एक अलग पहचान बना देंगी,
तुम्हारे अंदर छिपे सोए इंसान को जगा देंगी।

यह डिग्रियों के कागज से आगे का ज्ञान देती हैं,
उड़ने के लिए हौसलों को नया आसमान देती हैं ।
एक बार इनसे दिल लगा कर तो देखो ,
यह तुम्हारी सादी जिंदगी को भी महान बना देंगी।

यह तुम्हें दुनिया में न्यारा बना देंगी।।"
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Şhahnawaz Pahat

39 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13403 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11075 कविताएं

View Profile