विज्ञापन

इसके बाद थोक बाजार से रिटेल बाजार

P R Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चूड़ियों का अपना अलग ही रंग होता है
        
                                                    
                            
यह चूड़ियां जिसकी कलाई में सज जाती
उसमें चार चांद लगा देती
चूड़ियों की खनक मन मोह लेती
सुहागिन के हाथ की चूड़ियों की
खनक अलग ही रंग जमा देती

क्या आपको पता है इसकी कहानी
बड़ी ही अद्भुत है कैसे यह बनती
सौ हाथों से निकलकर यह सुहागन की
कलाई तक का सफर तय करती

पहले कांच को भट्टी में पिघलाया जाता
उसमें रंग सोडा और रसायन मिलाया जाता
लोहे के लट्ठे में लपेटा जाता
स्प्रिंग की तरह जब हो जाता
कटर से काट छल्ले बनाए जाते
यह सब कार्य पुरुष करते

अब होता नरम हाथों का कमाल
घरों में पहुंचकर इनको महिलाएं
गर्म गैस पर रखकर जोडी
घिसाई कटाई कर ग्राइंडर व्हील पर इन्हें घुमाते
इनमें नग नक्काशी कटिंग कर सजाते

यह चूड़ियों को गिन गिन
परख कर पैकिंग करते
यहां तक आते-आते चूड़ियां
पचास हाथों तक गुजर चुकी होती

इसके बाद थोक बाजार से रिटेल बाजार
ट्रांसपोर्ट कोरियर से ग्राहक तक पहुंचती
तो इस प्रकार हर चूड़ी सौ हाथों
से गुजर कर आप तक पहुंचती
11 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr. K.

6099 कविताएं

View Profile

Ashish Singh Jadon

29 कविताएं

View Profile