विज्ञापन

यादों का बस्ता

Nishant Shukla

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जुदा जो आज तुमने अपना रस्ता कर लिया
        
                                                    
                            
वजह बस ये कि हमने ख़ुद को सस्ता कर लिया

मिलेगी अब न तुझको कोई भी मेरी ख़बर
त'अल्लुक़ तुझसे अब हमने शिकस्ता कर लिया

बचाकर क्या करेंगे इस जले दिल को भला
सो अपने हाथ से ही इसको ख़स्ता कर लिया

छिपाना था मुहब्बत का ये किस्सा शहर से
दफ़न दिल में कहीं यादों का बस्ता कर लिया

'अज़ल' इस राह पर तन्हा चला जाता नहीं
मिले जो लोग रस्ते में, सो दस्ता कर लिया
--निशान्त शुक्ल 'अज़ल'
2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all