विज्ञापन

लोक दर्शन

neetu Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बेइमानी की ना नीम है गहरी
        
                                                    
                            
धोखे सा ना कोई घात
यारी करियों संगत की
ना बीर की है कोई जात

जागू देखे जगते
लागू करे खखोर
झूठे प्यार ते बटेर भला
वो चांद बना चकोर

जार यार ते दुश्मन सच्चा
जो सामी करे वार
बीर को ना हाथ लगाए
चाहे हो जंग कामिनी हार

फूंस तापते आशिक रह गए
ले उड़ा परदेसी प्रीत
करियों प्यार देसी से
है धोखा परदेसी की रीत

दूर के ढोल सुहाने देखे
अपनों के किया बहने देखे
दूर रहे तो भाई लगे
पास रहे तो कसाई सगे

अपराध करे ते हाथ कंपे
झूठ बोले तो होठ
जुलुम करे तो रूह कंपे
फिर कियू करता है खोट,
-नीटू मावी
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all