विज्ञापन

तब भी आम आदमी हाथ मलता था और अब भी मल रहा है।

Neet Biology

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चोरों ने चोरों के हक में रचा है
        
                                                    
                            
एक उन्मुक्त षड्यंत्र।
और कमाल ये है कि
हम इसी को मान रहे हैं लोकतंत्र।
व्याख्यायें खल रही हैं।
शब्दावली जल रही है।
देश से बड़ी होती सियासत,
देश को ही निगल रही है।

पता ही नहीं चलता,
कौन किसकी पोल खोल रहा है।
कौन झूठ,
और कौन सच बोल रहा है।
सड़कों पर अजीब कच कच।
नेता जितना बोला,
उतना ही भक्तों का सच।
अब रील की दुनिया है,
उतना ही सच नहीं होता,
जितना स्क्रीन पर दिख रहा है।
सच वो भी है, जो पर्दों के पीछे,
बाजारों में बिक रहा है।
सत्ता बदलने से
देश का भाग्य नहीं बदलता है।
सत्ता का स्थायित्व भी कुछ लोगों को खल
रहा है।
पीठ पर बारुद उनके ,
कहते है देश जल रहा है।
लेकिन एक शाश्वत सत्य ........!
तब भी आम आदमी हाथ मलता था और अब भी
मल रहा है।
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13423 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7484 कविताएं

View Profile