विज्ञापन

पाताल मे गड़ा है आकाश देख रहा है। सियासती गिद्ध अब लाश देख रहा है

Neet Biology

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पाताल मे गड़ा है आकाश देख रहा है।
        
                                                    
                            
सियासती गिद्ध अब लाश देख रहा है।
चमचें गोबर को गुड बनाने मे लग गये,
वो ख़ुद मे अब जयप्रकाश देख रहा है।
जोकर छांट दिया गड्डी से अलग हमने,
अब वो दांव छोड़कर ताश देख रहा है।
वो तो पतझर की पनौती बना हुआ है,
कौन उसमे बौराया पलाश देख रहा है।
गोया तुम्हे बांधकर जकड़ेगा वो ज़रूर,
तुम्हारे साइज़ का नागपाश देख रहा है
-जयंत दिक्षित
6 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all