विज्ञापन

मेरे पास एक ही कमीज़ है।

Neet Biology

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये आंदोलन धरने नही, पुराने रक्तबीज है।
        
                                                    
                            
तुम्हारी समझ से परे भी तो कोई चीज़ है।
मसनद का कोई खौफ़ न था न है, न होगा,
इक़्तिदार उसको तरके मे मिली कनीज़ है।
मज्रूह होती रही किस कदर आबरू-ए-उसूल,
आवाम को बद-दियानती कितनी अज़ीज़ है।
मग्रिब-परस्त वतन को ही गालीयां दे आते है,
अब आतिश-आलूद मुल्क की ही दहलीज़ है।
शागिर्दों का यहां इक बड़ा जंगल बना दिया,
उस्ताद खुद ही बद-लिहाज़-ओ-बदतमीज़ है।
सूट-बूट के सपने दिखाकर लंगोट छीन ली,
नारा न लगाऊँगा ,मेरे पास एक ही कमीज़ है।
-जयंत दिक्षित
3 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all