अद्भुत कलाकार है तू,
करता चमत्कार है ।
अदृश्य रूप में रहकर
माताओं के उदर में,
जग के लिए देता जीव आकार है।
तराशता तू इनको ,
फुर्सत में है पाकर।
जीव के हर अंग
को करता साकार तू।
अद्भुत कलाकार है तू,
करता चमत्कार है ।
जिसको तराशता है तू,
वो तराशे तुझे ।
प्राण न देकर भी ,
करता अहंकार है।
अद्भुत कलाकार है तू,
करता चमत्कार है
-नीरू गुप्ता