विज्ञापन

प्रयास है जारी उस पल के वास्ते

Neeraj gujjar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मंजिल के रास्ते
        
                                                    
                            
बस एक ख्वाब के वास्ते ,
प्रयास है जारी उस पल के वास्ते
मन में लिए संघर्ष का भाव
लगा दिए हर संभव दाव
पैरों पर मेहनत के घाव
फिर भी गतिशील मेरी नाव
किसको सुनाएं यह अजीब दास्तां
दिया है किसी ने स्वयं का वास्ता
खुशी नहीं अब युद्ध की चाह
चाहे कठिन हो अपनी राह
तर्जनी से दिखाई है किसी ने राह
अब उसी से सुनना है ,वाह
न हीं साधन न हीं करवा
उठ चली है संघर्ष की हवा
न मुड़ कर देखूंगा पीछे,
मंजिल दिन दिन आगे खींचे,
चाहे हो हवा का विपरीत रुख
सह लूंगा हर पीड़ा दुख
चाहे तूफान अंगारे हो सम्मुख
नहीं बदलूंगा अपना रुख
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12683 कविताएं

View Profile