विज्ञापन

पंछियों सी चहचहाती है सहर

Neelam Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ग़ज़ल
        
                                                    
                            

पंछियों सी चहचहाती है सहर।
शोख ग़ुल सी खिलखिलाती है सहर।।

ओट से पर्वत के आती है सहर।
झील में डुबकी लगाती है सहर।।

हर तरफ दिखता है इक उल्लास सा
होश भी मन में जगाती है सहर।।

आरती का थाल लेकर हाथ में।
साथ मेरे गुनगुनाती है सहर।।

नींद का उन्माद मिटता है यहीं।
रंग जीवन के दिखाती है सहर।।

नाज़नीनें आ गईं गागर लिए।
पनघटों पर मुस्कुराती है सहर।।

चाॅंदनी को है बहुत खुद पे गुरूर।
रोज ही उसको मिटाती है सहर।।

नीलम सिंह
5 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1223 कविताएं

View Profile