विज्ञापन

अय्यार नहीं हैं हम

Nathuram Kaswan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मरने से पहले मरने वालों में शुमार नहीं हम
        
                                                    
                            
बिना मौतके मर जाएं ऐसे भी बीमार नहीं हम!
हमको है हमारी इमारत की बुनियाद पर यकीं
भुर-भुरा कर गिर जाए कच्ची दीवार नहीं हम!
बहुत-से काम बाक़ी हैं अभी तो करने के लिए
निकम्मे नकारा निठल्ले और बेकार नहीं हैं हम!
मंज़िले- मक़्सूद हासिल करने से पहले अपनी
बीच रास्ते रुकने को हरगिज़ तैयार नहीं हैं हम!
जो कहना है जोभी करना है सरेआम करना है
काना - फूसी करने वालों में शुमार नहीं हैं हम!
आंख -मिचौली लुका-छिपी है काम बच्चों का
चोरीछुपे जासूसी करनेवाले अय्यार नहीं हैं हम!
-एन आर कस्वाँ
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13423 कविताएं

View Profile

Parul Bhaktani

1636 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7484 कविताएं

View Profile