नानक ने जो दीप जलाया, वह आज भी प्रकाशमान है,
उनकी वाणी का हर संदेश मानवता का अभिमान है।
सदियों से गूँज रही है उनकी अमृतमयी आवाज़,
प्रेम, दया और एकता से सजता रहे समाज।
आओ, फिर संकल्प करें हम, नफ़रत को मिटाएँगे,
इंसान को इंसान समझकर गले सभी लगाएँगे
गुरु नानक के आदर्शों से जीवन को महकाएँगे,
एकता और भाईचारे का सुंदर विश्व बनाएँगे।
गुरु नानक का संदेश अमर है, अमर रहेगा ज्ञान,
मानवता की सेवा में ही बसता है सच्चा भगवान।
— मुनीर शमी