विज्ञापन

बचपन वाली वह हंसमुख लड़की

Mona Sikder

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर एक छोटी चीज़ से खुश हो जाती हूँ,
        
                                                    
                            
हर एक छोटी खुशी में बहुत खुश हो जाती हूँ।
शायद इसीलिए,
आज तक किसी ने मेरी आँखें पढ़ी नहीं,
शायद इसीलिए,
किसी को मेरी उदासी कभी दिखी ही नहीं।
शायद इसीलिए,
किसी को मेरी रोती हुई भीगी आँखें नहीं दिखीं,
शायद इसीलिए,
आज तक किसी को मेरा दर्द नहीं दिखा।
मैं अपनी बातों का राज़ किससे कहती?
कौन है मेरा, जो सुनना चाहेगा?
इसीलिए मैं अपनी सारी बातें
अपनी लेखनी में उतारती रहती हूँ।
क्या पता, ऐसे लिखते-लिखते कभी
मेरे सारे क्लेश ही खत्म हो जाएँ,
क्या पता,
कभी लिखते-लिखते मेरे सारे आँसू सूख जाएँ,
क्या पता,
फिर कभी ऐसे ही मेरा सारा दर्द मिट जाए
और मैं फिर से बचपन वाली
वह हंसमुख लड़की बन जाऊँ,
जिसकी हँसी के पीछे
कोई राज़ नहीं छिपा रहता था।
मुझे नहीं पता कविता कैसे लिखी जाती है,
मुझे नहीं पता कविता लिखने का नियम।
मुझे आता है तो सिर्फ
दिल का बोझ हल्का करना,
पता नहीं कैसे आदत लग गई
दिल की बातों को शब्दों में उतारने की।
शायद इसीलिए कि
मैं किसी से अपना दर्द बाँट नहीं सकती,
किससे अपनी क्लेशों का भंडार खोलती?
कौन है मेरा, जो मेरी भावनाओं को समझे
या जानने की कोशिश करे?
4 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

977 कविताएं

View Profile