विज्ञापन

है अभिशाप सुनो मधुशाला

Meena Bhatt

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन नरक करे यह मदिरा,
        
                                                    
                            
पीना तुम मत भूल।
बड़ी क्रूर अंगूर सुता यह,
देख नाश का मूल।।

जितना पैसा रोज कमाते,
खर्च करें भरतार।
बिक जाते हैं बड़े -बड़ों के,
महल अटारी द्वार।।
मिलते हैं काँटे फिर भी क्यों,झ
बोते पेड़ बबूल।

बड़ी क्रूर अंगूर सुता यह
देख नाश का मूल।

जर्जर होती नश्वर काया,
होते हैं बदनाम।
ठप्प काम धंधे हो जाते,
रहे हाथ बस जाम।।
घर मे कलह नित्य ही होती,
मिलें स्वप्न सब धूल।

बड़ी क्रूर अंगूर सुता यह ,
देख नाश का मूल।।

मादकता में खोता जीवन,
चखता जो है स्वाद।
फिर आसव का चक्कर हरदम,
लाता है उन्माद।।
है अभिशाप सुनो मधुशाला,
होता जीवन शूल।

बड़ी क्रूर अंगूर सुता यह
देख नाश का मूल।।
-मीना भट्ट 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile