विज्ञापन

ग़ज़ल - ख़ुश रहा करो

Mayank Shukla

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मानो अगर हमारा कहा ख़ुश रहा करो
        
                                                    
                            
खिलता है तुमपे रंग-ए-ख़ुशा ख़ुश रहा करो

मैंने जब अपना हाल बताया तबीब को
पर्चे पे उसने मेरे लिखा ख़ुश रहा करो

ख़ुश रहने की हर एक वजह छीनने के बाद
उसने पुर-इंकिसार कहा ख़ुश रहा करो

दिन-रात जोड़ते हो मेरे कुफ़्र का हिसाब
थकते नहीं हो यार ख़ुदा! ख़ुश रहा करो

वो ख़ुश हुआ तो मुझको ख़ुशी ही नहीं हुई
और मैं ही उससे बोलता था ख़ुश रहा करो
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

972 कविताएं

View Profile