विज्ञापन

नौ महीने में

Manoj Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नौ महिने में नौ हजार दर्द सहती है,
        
                                                    
                            
लहू से अपने मां नया जीवन गढ़ती है,
रगों में जिसके रंग ममता का समाया है,
स्नेह -दरिया मां के आंखों से गुजरती है।।

दिन में आफताब,रात में महताब होती है,
हमारी तरक्की ही जिनकी ख्वाब होती है,
मां भले ही एक अक्षर पढ़ना नहीं जानती,पर
वो हमारी जिंदगी की मुकम्मल किताब होती है।।

बिना पैसे,घर चलाना कैसे, मां से पूछो,
भूखे पेट बच्चों को सुलाना कैसे, मां से पूछो,
पीड़ा मन की हो,तन की हो, जीवन की हो,
रो रोकर आंसू छिपाना कैसे, मां से पूछो।।
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7459 कविताएं

View Profile

श्री सनातन

671 कविताएं

View Profile