विज्ञापन

मौसम में अनायास

Manoj Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मौसम में अनायास ही बहार आ गयी,
        
                                                    
                            
दिल में उमंग संग में करार आ गयी,

भर गयी शरारतें और मस्तियां कई,
वो लेके अपनी प्यार का इजहार आ गयी।।

गुलशन भी खिल गयी है और भरी है सोखियां
फूलों में रंग, खुशबू बेशुमार आ गयी।

गरज गरज जो पत्थरों से गिरते रहे,
झरनों में मीठी गीतों की फूहार आ गयी।

चांद आया छत पे और सितारे जमीं पर,
पांवों में लेके प्यार की झनकार आ गयी।।
4 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Powari Bhasha

333 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

416 कविताएं

View Profile