विज्ञापन

पद पुरस्कार की सोंच कहा मुझमें,

Manohar singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दुसरो के दुःख दर्द को समझ पाता हूँ,
        
                                                    
                            
दूसरों की भावना की कद्र करता जाता हूँ,
अपना सब सुख छोड़ दौड़ जाता हूँ,
क्योकि में डाक्टर कहलाता हूँ l

ईश्वर ने मुझे मौका दिया सेवा का,
इंतजार या आगे का समय नहीं,
तभी तो में सबकी सेवा में खो जाता हूँ,
क्योकि में डाक्टर कहलाता हूँ l

जीवन में सुख का मौका कहा,
सब सुविधा भूल जाता हूँ,
दूसरे का दर्द देख दौड़ जाता हूँ,
क्योकि में डाक्टर कहलाता हूँ l

मरीज का आगमन देख,
कई परिवारों का दर्द नजर आता है,
यह सोंच मुँह का निवाला छोड़ दौड़ जाता हूँ,
क्योकि में डाक्टर कहलाता हूँ l

लिंग मानव का भेद नहीं कर पाता हूँ,
केवल और केवल दर्द ही समझ पता हूँ,
यह कब अच्छा होगा यही सोच पाता हूँ,
क्योकि में डाक्टर कहलाता हूँ l

क्या लाभ क्या लोभ है,
क्या निश्चित कार्यक्रम है,
कभी उस तक नहीं पहुँच पाता हूँ,
क्योकि में डाक्टर कहलाता हूँ l

पद पुरस्कार की सोंच कहा मुझमें,
जो मिले उसी में खुश हो जाता हूँ,
हर कोई आने वाला मरीज है,
बस यही समझ पाता हूँ l
क्योकि में डाक्टर कहलाता हूँ l
- मनोहर सिंह जामलिया
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11221 कविताएं

View Profile