कचरे में कचरे को
जैसे फेंके आप
नवयुग में बस ऐसे ही
त्यागे जाते बाप।
कपड़े की चाहत रही
बाकी केवल एक
रंग में शंका न रही
सबका एक ही नाप।
सर्दी गर्मी एक सी
नृत्य करें बस आग
ज्वालाएं ऊंची उठे
यादें देंती थाप ।
दिन घर में ऐसे कटा
काल कोठरी बंद
सांझ ढले को जागकर
रातें डसते सांप।
भक्ति स्तुति कीजिए
दान धर्म का काम
तिरस्कार की वेदना
घटने न दे ताप।