पिता का न होना
उतना ही मुनासिब है
जितना मुनासिब है
जीवन में
न होना सूर्य का।
जीवन में
जितना मुनासिब है
जीवित होना
उतना ही मुनासिब है
होना मूल्य का।