विज्ञापन

है 'दुआ' में क्या असर तासीर बाक़ी

Manohar Dua

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लुट रहा हो घर तो आकर देखिए
        
                                                    
                            
दूर से मत मुस्कुरा कर देखिए।

ईमानदारी में सुने हैं नुक़्स लाखों
एक बारी आज़मा कर देखिए।

मतलबी मुस्कान में खंजर छुपे हैं
मतलबी के पास जाकर देखिए।

प्यार करना या जताना है अलग
प्यार में सब कुछ लुटाकर देखिए।

चार लोगों में मिलेंगे आठ शत्रु
सिर्फ़ उनको सच बताकर देखिए।

पत्थर भी हो जाएगा बस रेत सा
उसको लगातार सताकर देखिए।

है 'दुआ' में क्या असर तासीर बाक़ी
एक बार गले तो लगाकर देखिए।
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all