ख्वाबों के जनाजे हुए
कांधों पे सवार फिर
सुलगती हुई आहों से
उठने लगे गुबार फिर
रह रहके याद आ रहे
भूले हुए गुनाह फिर
सुना है बड़ा करीम है
कर तो दी है गुहार फिर।
-मं शर्मा